रायबरेली : सवारी बैठाने से मना करने पर कार सवार लोगों ने रोडवेज बस में की तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/रायबरेली। नगर के बस स्टेशन पर शनिवार की देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब एसयूवी सवार लोगों ने परिवहन निगम की बस में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी, और परिचालक से जमकर गालीगलौज की। शनिवार की शाम परिवहन विभाग की चारबाग डिपो की वातानुकूलित बस सवारियां लेकर लखनऊ से प्रयागराज जा रही …

ऊंचाहार/रायबरेली। नगर के बस स्टेशन पर शनिवार की देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब एसयूवी सवार लोगों ने परिवहन निगम की बस में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी, और परिचालक से जमकर गालीगलौज की। शनिवार की शाम परिवहन विभाग की चारबाग डिपो की वातानुकूलित बस सवारियां लेकर लखनऊ से प्रयागराज जा रही थी।

लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सवैया तिराहे के निकट एक रेस्टोरेंट पर बस जलपान के लिए रुक गई थी। उसी दौरान एसयूवी सवार दो लोग बस के परिचालक विनोद कुमार मिश्र निवासी नवाबगंज जनपद प्रयागराज से बस में सवारी बैठाने की बात कही। जिसके बाद परिचालक ने उन्हें चयनित बस स्टैंड ऊंचाहार में सवारी बैठाने की बात कही। यहीं से विवाद की शुरुआत हो गई।

आरोप है कि एसयूवी सवार दो लोग उससे गालीगलौज करने लगे। उसके बाद बस सवारियां बैठाकर प्रयागराज की तरफ रवाना हो गई। यह बस नगर के बस स्टैंड पर जैसे ही रुकी ,बस का पीछा कर रहे एसयूवी सवार दो लोगों ने बस के शीशे में तोड़फोड़ शुरू कर दी और गालीगलौज करने लगे।

जिसके वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। बस में बैठी 12 सवारियां भी सहम गई। काफी समय तक बस स्टेशन पर हंगामा चलता रहा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि सहायक चालक विनोद कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार बनेंगे मणिपुर के सीएम, विधायक दल की बैठक में फैसला

 

संबंधित समाचार