रायबरेली: पुरानी रंजिश में दंपति और बेटी को पीटा, दर्ज हुआ केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मामूली विवाद में पहले पति की पिटाई की, जब पीड़ित कोतवाली आया तो गांव में उसकी पत्नी व बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया गया है । मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव महिमापुर का है। गांव की महिला गुड़िया का आरोप है कि शनिवार की शाम को उसके गांव के कुछ लोग उसके …

रायबरेली। मामूली विवाद में पहले पति की पिटाई की, जब पीड़ित कोतवाली आया तो गांव में उसकी पत्नी व बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया गया है ।

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव महिमापुर का है। गांव की महिला गुड़िया का आरोप है कि शनिवार की शाम को उसके गांव के कुछ लोग उसके दरवाजे पर पहुंचकर पुरानी रंजिश में उसके पति शंकर के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पीआरवी उभय पक्षों को लेकर कोतवाली चली आई।

उसके बाद गांव में विपक्ष की महिलाओं व पुरुषों ने मिलकर गुड़िया व उसकी बेटी पूजा को मारपीट करके घायल कर दिया गया है। पीड़िता ने मामले में लिखित तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े-रायबरेली: बाइक की टक्कर से घायल मासूम की मौत, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

संबंधित समाचार