अयोध्या: अधेड़ को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
अयोध्या। होलिका दहन के दिन थाना क्षेत्र के केवलापुर में 50 साल अधेड़ सियाराम निषाद की कुल्हाड़ी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि सियाराम उसकी पत्नी पर …
अयोध्या। होलिका दहन के दिन थाना क्षेत्र के केवलापुर में 50 साल अधेड़ सियाराम निषाद की कुल्हाड़ी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि सियाराम उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है, इसीलिए घटना अंजाम दी।
आरोप है कि 17 मार्च को सियाराम निषाद 50 साल की दोपहर में गांव निवासी राम स्वारथ साहू ने उस समय कुल्हाड़ी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया था जब वह मां के कहने पर धूप में पड़ी चारपाई को दलान के अंदर कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी साइकिल से भाग गया था। पुलिस ने पीड़िता मृतक की पत्नी की तहरीर पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्या आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
थानाध्यक्ष दयाशंकर ने रविवार को बताया कि नामजद आरोपी को थाना क्षेत्र की ग्राम सभा जयसिंहमऊ को जाने वाले रास्ते पर स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरे कृष्णा, कांस्टेबल रोहित कुमार, उमेश कुमार व अंकित कुमार शामिल रहे।
गिरफ्तार नामजद आरोपी की निशान देही पर गांव के पुराने स्टेडियम से हत्या में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी, दो अदद लकड़ी का डंडा टूटा हुआ और एक खून लगी टोपी बरामद की गई है। हत्या के आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े-मथुरा में आनंद उत्सव की मची धूम, नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया बांके बिहारी मंदिर
