सीतापुर: बार बालाओं के ठुमकों पर वर्दी वालों ने लुटाए नोट, मचा हड़कंप
सीतापुर। अटरिया के ग्राम सैदापुर मजरा नीलगांव में बार बालाओ के डांस कार्यक्रम में शामिल यूपी डायल के पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अटरिया इलाके के सैदापुर मजरा नीलगांव में होली के उपलक्ष्य में बीती रात बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया …
सीतापुर। अटरिया के ग्राम सैदापुर मजरा नीलगांव में बार बालाओ के डांस कार्यक्रम में शामिल यूपी डायल के पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अटरिया इलाके के सैदापुर मजरा नीलगांव में होली के उपलक्ष्य में बीती रात बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया था। वहां ग्रामीणों के अलावा यूपी डायल 112 के पीआरवी के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। जिसमें डांस के दौरान पुलिसकर्मियों की बार बाला के साथ अश्लीलता का किसी ने वीडियो बना लिया।
वीडियो अगले दिन रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। कुछ लोगो ने इस वीडियो को ट्वीट भी किया। सूत्रों की मानें तो वहां हो रहे डांस में 1 ग्राम प्रधान व पीआरवी पर तैनात तीनों सिपाहियों ने नशे में घुत होकर खूब बार बालाओं पर रुपए उड़ाए। यह वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है। सिधौली सीओ यादवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच-पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: एक महीने बाद भी साफ नहीं हो सकी स्क्रैप सेंटर की तस्वीर, अधिकारियों की सुस्ती खड़े कर रही सवाल!
