लखीमपुर-खीरी: ड्यूटी जाते समय होमगार्ड की हालत बिगड़ी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। ड्यूटी करने जाने के लिए घर से निकले थाना निघासन के गांव हथियाबोझ निवासी एक होमगार्ड की अचानक तबियत बिगड़ गई। ग्रामीण उसे आनन-फानन में लेकर निघासन सीएचसी आए। डॉक्टर के रेफर करने पर परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। ड्यूटी करने जाने के लिए घर से निकले थाना निघासन के गांव हथियाबोझ निवासी एक होमगार्ड की अचानक तबियत बिगड़ गई। ग्रामीण उसे आनन-फानन में लेकर निघासन सीएचसी आए। डॉक्टर के रेफर करने पर परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। साथी होमगार्डों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

थाना निघासन के गांव हथियाबोझ निवासी विक्रमाजीत यादव (45) होमगार्ड थे। वह रोज की तरह रविवार की शाम करीब छह बजे निघासन थाना बाइक से ड्यूटी करने जा रहे थे। घर से निकलते ही कुछ दूरी पर उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और वह बाइक समेत गिर पड़े। इससे मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और होमगार्ड विक्रमाजीत यादव को आनन-फानन में लेकर निघासन सीएचसी पहुंचे। होमगार्ड के भाई नरेश कुमार यादव ने बताया कि सीएचसी से डॉक्टर के रेफर करने पर वह विक्रमाजीत यादव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मौके की खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। रोते-विलखते परिवार के लोग और रिश्तेदारों के साथ ही तमाम साथी होमगार्ड भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। होमगार्ड की मौत से महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक होमगार्ड के दो पुत्रियां व दो पुत्र हैं। मौत के बाद से बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

संबंधित समाचार