हरदोई: जमीन की कब्जेदारी को लेकर दबंगों ने चलाए लाठी-डंडे, युवक घायल, भाभी गंभीर
हरदोई। थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में जमीनी रंजिश को लेक लाठी डंडे चलने के साथ जमकर पथराव हुआ। जिसमें देवर भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया। जहां महिला को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र …
हरदोई। थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में जमीनी रंजिश को लेक लाठी डंडे चलने के साथ जमकर पथराव हुआ। जिसमें देवर भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया। जहां महिला को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी अनिल पुत्र मशाल अपनी भाभी रामवती पत्नी बालादीन के साथ घर पर मौजूद थे। तभी गांव के कुछ लोगो ने जमीन की कब्जेदारी को लेकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जमकर पथराव होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां पर डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल महिला को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है। मामले की गंभीरता को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: सीतापुर में दबंगों के हौसले बुलंद, विवाद के बाद ओवरब्रिज पर लोगों को दौड़ाकर पीटा
