बिजनौर: पांच दिन से लापता युवती का शव नहर से मिला
स्योहारा, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव मकनपुर की नहर में एक युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया तथा शव की शिनाख्त कराई और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक मोहम्मद …
स्योहारा, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव मकनपुर की नहर में एक युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया तथा शव की शिनाख्त कराई और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक मोहम्मद नगर उर्फ़ मिलक निवासी नरेंद्र कुमार की 21 वर्षीय पुत्री काजोल 15 मार्च से लापता थी। जिसके सम्बन्ध में नरेन्द्र ने धामपुर थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए उसकी हत्या की आशंका जाहिर की थी।
जिसमे उसने गांव जीतनपुर निवासी लवली पर अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से अपनी पुत्री को बरामद करने तथा आरोपी लवली के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। आरोपी लवली ई रिक्शा बनाने का काम करता है और अपने घर से फरार बताया जा रहा है। युवती की मां ने पुलिस को बताया था कि उसने आरोपी लवली को नहर के पास से मोटरसाइकिल पर भीगे हुए कपड़ों में जाते हुए देखा था। पुलिस ने युवती को नहर में तलाश करने के लिए मुरादाबाद से पीएसी गोताखोरों की टीम भी बुलाई थी, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल सका था। धामपुर पुलिस आरोपी लवली की तलाश में जुटी हुई है।
लापता युवती के परिजनों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर के कार्यालय के बाहर हंगामा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने व लड़की को सकुशल बरामद करने की मांग की थी। रविवार की सुबह पुलिस को स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मकनपुर की नहर में एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिसको पुलिस ने बाहर निकलवाया तथा उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी शिनाख्त काजल के रूप में हुई।
