आगरा: घर में घुसकर महिला के साथ आरोपी ने की छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार
आगरा। जिले में आरोपी और उसके दो दर्जन साथियों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और तोड़फोड़ भी की थी। इस प्रकरण में जिले के अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हुए। होली के दिन एक महिला की तहरीर पर थाना एत्माददुद्दौला में मुकदमा संख्या 165/22 धारा 147,323,354,452,427 दर्ज किया गया था। पीड़ित का …
आगरा। जिले में आरोपी और उसके दो दर्जन साथियों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और तोड़फोड़ भी की थी। इस प्रकरण में जिले के अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हुए।
होली के दिन एक महिला की तहरीर पर थाना एत्माददुद्दौला में मुकदमा संख्या 165/22 धारा 147,323,354,452,427 दर्ज किया गया था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी जितेंद्र कुशवाह, नीतेश, धनपाल, राधेश्याम, विजयकांत शुक्ला उसके घर में घुस आए। जितेंद्र छेड़छाड़ करते हुए हाथापाई करने लगा। विरोध करने पर उसने पेट में लात मार दी जिससे वह बेहोश हो गई। जितेंद्र के 20-25 साथियों ने घर में तोड़फोड़ की।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एत्माददुद्दौला पार्क तिराहा से जितेंद्र कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना एत्माददुद्दौला के अलावा सिकंदरा, नाई की मंडी और ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक सहदेव शर्मा ने बताया कि थाना एत्माददुद्दौला पुलिस उसके खिलाफ 26 जुलाई 2021 को गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी कर चुकी है।
पढ़ें- रायबरेली: MLC उम्मीदवार पर अभद्र टिप्पणी मामले में प्राथमिकी दर्ज
