बांदा: 45 बीघे सरसों की फसल जलकर हुई खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
बांदा। जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में 45 बीघे की सरसों की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी फसल जलकर खाक हो गई। डेढ़ घंटे के बाद जब फायर बिग्रेड पहुंची तब काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, फसल की आग से एक खपरैल दार …
बांदा। जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में 45 बीघे की सरसों की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी फसल जलकर खाक हो गई। डेढ़ घंटे के बाद जब फायर बिग्रेड पहुंची तब काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वहीं, फसल की आग से एक खपरैल दार मकान में भी आग लग गई। जिससे पूरा खपरैल जलकर खाक हो गया। आग की लपटें हवा के कारण बढ़ती गई। जिसके कारण से बगल में रामनरेश पुत्र हनुमान पाल के खपरैल में आग लग गई। जिससे खपरैल जलकर खाक हो गया। वहीं खलिहान में रखी ग्राम प्रधान शादाब खान 32 बीघे सरसों की फसल और गफ्फूर शेख की 13 बीघे की सरसो की फसल जल गई।
पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने 29 पुरावशेष भारत को लौटाये, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया निरीक्षण
