UP MLC Election 2022: भाजपा ने जारी की 6 प्रत्याशियों की सूची, वाराणसी से डॉ. सुदामा सिंह पटेल का नाम हुआ घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव 36 सीटों पर होने हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। वहीं बाकी बचे 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार यानी आज की है। दरअसल 36 सीटों पर होने वाले विधान …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव 36 सीटों पर होने हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। वहीं बाकी बचे 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार यानी आज की है।

दरअसल 36 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए 15 मार्च को नामांकन शुरू हुआ था, पहले चरण के लिए 19 मार्च तक नामांकन होना था,लेकिन विधान परिषद चुनाव नामांकन की तारीख बढ़ाकर 21 मार्च कर दी गई थी।

जिन प्रत्याशियों की सूची आज भारतीय जनता पार्टी ने जारी की है उनमें बस्ती – सिद्धार्थनगर से सुभाष यदुवंश, कानपुर-फतेहपुर से अविनाश सिंह चौहान, मिर्जापुर- सोनभद्र से विनीत सिंह ,सुल्तानपुर से शैलेंद्र प्रताप सिंह, वाराणसी से डॉ. सुदामा सिंह पटेल तथा जौनपुर से बृजेश सिंह प्रिंशु का नाम शामिल है।

पढ़ें- Russia Ukraine War : रूसी सैनिकों ने केमिकल प्लांट पर की गोलाबारी, अमोनिया का रिसाव होने से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका