Lock UPP: कंगना रनौत के शो में चेतन हंसराज बने कैदी, क्या यहां भी बनेंगे विलेन
मुबंई। कंगना रनौत का लॉक अप हर गुजरते दिन के साथ इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। ‘अब मचेगा लॉक अप में धमाल, क्योंकि हो गई है टीवी की विलेन की एंट्री’। शो में दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। टीवी एक्टर चेतन हंसराज कंगना के नए कैदी बने हैं। जिनकी एक्टिंग बतौर विलेन के …
मुबंई। कंगना रनौत का लॉक अप हर गुजरते दिन के साथ इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। ‘अब मचेगा लॉक अप में धमाल, क्योंकि हो गई है टीवी की विलेन की एंट्री’। शो में दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। टीवी एक्टर चेतन हंसराज कंगना के नए कैदी बने हैं।
जिनकी एक्टिंग बतौर विलेन के रुप में कि जाती है। चेतन हंसराज कई टीवी शोज में अपनी विलेन की एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर चुके हैं। चेतन कहानी घर-घर की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, जोधा अकबर जैसे पॉपुलर शोज में विलेन का हिस्सा रह चुके हैं। अब लॉक अप में चेतन क्या धमाल मचाएंगे। ये देखने वाली बात होगी। जी हां, कंगना रनौत की जेल में 15वें कैदी की एंट्री हो गई है। कंगना के नए कैदी टीवी के पॉपुलर विलेन चेतन बने हैं। लॉक अप में चेतन के आने से सभी कैदी एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं।
जेल में हुई ‘विलेन‘ की एंट्री
Alt Balaji के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर चेतन को लॉक अप के 15वें कैदी के रूप में इंट्रोड्यूस करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- बैडएस जेल में आने वाले हैं चेतन हंसराज 15वें कैदी बनकर। क्या यहां भी बनेंगे ये विलेन।
आपको बता दें कि कंगना का कैदी बनकर चेतन भी काफी एक्साइटेड हैं। शो में एंट्री करने से पहले चेतन ने अपने एक बयान में कहा- मैं बहुत अमेजिंग फील कर रहा हूं कि मैं इस यूनिक शो लॉक अप का हिस्सा बनने जा रहा हूं। मैं बहुत एक्साइटेड और नर्वस भी हूं। मैं ऐसे लोगों के बीच रहने वाला हूं, जिनमें से मैं कुछ को जानता हूं और कुछ को नहीं। लेकिन मैं काफी एक्साइटेड हूं। अब देखना तो बनता है कि आगे क्या होगा।
