बरेली: भाजपा को वोट दिया तो नौबत तीन तलाक पर, पति बोला- अब तू बचा ले अपना तीन तलाक, …और घर से निकाल दिया
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में भाजपा को वोट देने पर एक महिला के तीन तलाक की नौबत आ गई। परिवार वालों को जब पता लगा कि उसने बीजेपी को वोट किया है तो उसे घर से निकाल दिया। साथ ही तीन तलाक की भी धमकी दी है। कहा है कि अब भाजपा वाले …
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में भाजपा को वोट देने पर एक महिला के तीन तलाक की नौबत आ गई। परिवार वालों को जब पता लगा कि उसने बीजेपी को वोट किया है तो उसे घर से निकाल दिया। साथ ही तीन तलाक की भी धमकी दी है। कहा है कि अब भाजपा वाले तेरा तीन तलाक बचाकर दिखाएं। जिसके बाद महिला ने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पहले तो महिला के पति से बात की जाएगी यदि वह नहीं मानता है तो फिर कानून का सहारा लिया जाएगा।
हंसकर कह दिया, मैनें भी बीजेपी को दिया है वोट
दरअसल, बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया की रहने वाली एक महिला का कहना है कि 10 मार्च को जब विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया तो उनके घर में चर्चा होने लगी कि फिर से बीजेपी जीत गई। जिस पर महिला ने हंसकर कह दिया कि क्यों नहीं जीतेगी। बीजेपी ने तीन तलाक को रोका है। गरीबों को महीनें में दो बार राशन दिया जा रहा है। महिला ने यह भी कह दिया कि मैनें भी तो बीजेपी को ही वोट किया है। बस इतना सुनते ही उसके पति के मामा और पति भड़क उठे। आरोप है कि उन्होंने गुस्से में महिला को घर से बाहर निकाल दिया। कहा कि अब योगी और मोदी तेरा तीन तलाक बचाकर दिखाएं। महिला ने अब मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है।
एक साल पहले हुई थी लव मैरिज
महिला के मुताबिक एक साल पहले पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक से उसकी लव मेरिज हुई थी। दोनों के बीच रिश्ता अच्छा चल रहा था। मगर जब बीजेपी को वोट करने की बात पति के मामा को पता लगी तो पूरा मामला बिगड़ गया। जिसके बाद उनके मामा ने उसे तीन तलाक दिलवाने की धमकी दी। वहीं, पति भी अब अपने मामा की तरफ से ही बोल रहा है। उसने भी तीन तलाक की धमकी दी है। साथ ही उसे घर से भी निकाल दिया है। महिला अब मदद की गुहार लगा रही है।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: भुज एक्सप्रेस में आज से मिलेगी बेडरोल की सुविधा
