सपा और भाजपा उम्मीदवारों ने लाव लश्कर के साथ दाखिल किया नामांकन, घंटो जाम से जूझता रहा शहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) पद के लिए भाजपा के अंगद कुमार सिंह व समाजवादी पार्टी से राजेश यादव राजू ने सोमवार को भारी गहमागहमी के बीच नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। दोनों ही दलों के उम्मीदवार भारी लाव लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे। दोनों ही दलों में शक्ति प्रदर्शन की होड़ …

बाराबंकी। जिले में सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) पद के लिए भाजपा के अंगद कुमार सिंह व समाजवादी पार्टी से राजेश यादव राजू ने सोमवार को भारी गहमागहमी के बीच नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। दोनों ही दलों के उम्मीदवार भारी लाव लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे। दोनों ही दलों में शक्ति प्रदर्शन की होड़ रही। जिसके चलते बाराबंकी लखनऊ मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगा रहा।

दोनों ही पार्टी के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। एमएलसी पद को अपने खेमे में करने के लिए भाजपा व सपा के महारथियों ने व्यूह रचना शुरू कर दी है। कांग्रेस व बसपा ने फिलहाल अभी तक खुद को इस चुनाव से दूर कर रखा है। नामांकन स्थल पर सुबह 11 बजे के बाद से ही भाजपा व सपा समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में समर्थकों की गाड़ियां नामांकन स्थल के बाहर ख़डी होने के चलते आम राहगीरों घंटो जाम से जूझना पड़ा।

क्या बोले बीजेपी प्रत्याशी

भाजपा पार्टी के प्रत्याशी अंगद कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर तीन सेट नामांकन के दाखिल किये गए है।

क्या बोले सपा प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व वर्तमान में जनपद के एमएलसी ने बताया आप सभी के आशीर्वाद से 2 सेटों का पर्चा दाखिल कर दिया। अगर शासन निष्पक्षता से चुनाव कराया। तो एक बार फिर मैं जनपद का एमएलसी बनकर आऊंगा।

क्या बोले बीजेपी जिला अध्यक्ष

भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाराबंकी यह दावा करती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों से प्रभावित होकर भारी संख्या में लोग हमारे साथ है। इस बार सदस्य विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की निश्चित ही जीत होगी।

पढ़ें-दिल्ली हवाई अड्डे की क्षमता मौजूदा सात करोड़ यात्री से बढ़ाकर 10 करोड़ की जाएगी – नागर विमानन मंत्री

संबंधित समाचार