रायबरेली: भाजपा, सपा के साथ निर्दल उम्मीदवार ने भी किया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एमएलसी चुनाव में अब तक कुल तीन दावेदारों ने नामांकन किया है। जिसमें भाजपा सपा उम्मीदवारों के साथ एक निर्दल उम्मीदवार ने भी नामांकन किया है। सोमवार को एमएलसी के नामांकन का अंतिम दिन है। अंतिम दिन भाजपा की ओर से वर्तमान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने पूरे लाव लश्कर के साथ नामांकन किया …

रायबरेली। एमएलसी चुनाव में अब तक कुल तीन दावेदारों ने नामांकन किया है। जिसमें भाजपा सपा उम्मीदवारों के साथ एक निर्दल उम्मीदवार ने भी नामांकन किया है।

सोमवार को एमएलसी के नामांकन का अंतिम दिन है। अंतिम दिन भाजपा की ओर से वर्तमान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने पूरे लाव लश्कर के साथ नामांकन किया है। जबकि सपा की ओर से पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने नामांकन किया है। उधर निर्दल उम्मीदवार के रूप में ऊंचाहार के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कौशल ने उम्मीदवारी ठोंकी है। कौशल बीडीसी संगठन के प्रदेश पदाधिकारी भी है।

यह भी पढ़े-गोरखपुर: पुरानी रंजिश में फावड़े से मारकर युवक को किया घायल

संबंधित समाचार