रायबरेली: दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने महिला और परिजनों को पीटा, पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब महिला और उसके परिजनों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई भी की गई है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मामला सरेनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता का कहना है …

रायबरेली। युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब महिला और उसके परिजनों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई भी की गई है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

मामला सरेनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता का कहना है कि उसके गांव का एक युवक काफी समय से उस पर बुरी नियत रखता था। रविवार की रात में वह मौका पाकर अपने साथियों के साथ महिला के घर में घुस गया। महिला अपनी मासूम बेटी के साथ सो रही थी। युवक ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा।

महिला ने उसका विरोध किया तो शोरगुल सुनकर पीड़िता के ससुर जाग गए और उन्होंने युवक का विरोध किया तो युवक व उसके साथियों ने पीड़िता के ससुर के साथ मारपीट की है। पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद युवक उसे धमकी देकर चला गया। दूसरे दिन मामले की सूचना लेकर महिला कोतवाली पहुंची। जहां उसने लिखित तहरीर दी है। लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पढ़ें- हार्ट अटैक की खबर को स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया अफवाह, कहा-‘मेरा दिल इतना कमजोर नहीं…

संबंधित समाचार