सीतापुर: मंडलीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान
सीतापुर। जिले के खिलाड़ियों की टीम ने रायबरेली में आयोजित मंडलीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रयास एवं उनकी प्रेरणा से ये संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि योगा की बालक व बालिका दोनों टीमों ने अपने अपने वर्ग …
सीतापुर। जिले के खिलाड़ियों की टीम ने रायबरेली में आयोजित मंडलीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रयास एवं उनकी प्रेरणा से ये संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि योगा की बालक व बालिका दोनों टीमों ने अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं।
प्राथमिक बालिकाओं ने कबड्डी में रजत पदक हासिल किया है। इसी तरह व्यायाम की टीम ने कांस्य पदक जीत कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में तीन स्वर्ण, आठ रजत व पांच कांस्य पदक जिले के खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं। यह बड़ी कामयाबी है।
इस दौरान प्रभारी के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी जिला मुख्यालय रमाकांत मौर्य, सहयोगी के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह, उमेश गौतम, आराधना अवस्थी व शाहीन अंसारी ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। टीम के साथ प्रमोद दीक्षित, मो जुनेद, चंद्रभूषण वर्मा, प्रदीप तिवारी, नीलम, धीरेन्द्र, पंकज, देश दीपक, नंद किशोर, जय प्रताप, ललित, शबनम, प्रीति आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-Swiss Open : स्विस ओपन से लक्ष्य सेन हटे, पीवी सिंधु- किदांबी श्रीकांत करेंगे अच्छी फॉर्म में वापसी का प्रयास
