मथुरा: बदबू आने पर ग्रामीणों ने घेर कर रोका ट्रक, अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गईं आंखें
मथुरा। मथुरा के छटीकरा-राधाकुंड मार्ग खुशीपुरा तिराहे पर एक ट्रक से बदबू आने पर लोगों ने ट्रक को घेर कर पकड़ लिया। जिसके बाद जब ट्रक खोला गया तो देखा गया कि उसमें हड्डियां भरी हुई थीं। इतना देखते ही ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने ट्रक में बैठे एक युवक की जमकर …
मथुरा। मथुरा के छटीकरा-राधाकुंड मार्ग खुशीपुरा तिराहे पर एक ट्रक से बदबू आने पर लोगों ने ट्रक को घेर कर पकड़ लिया। जिसके बाद जब ट्रक खोला गया तो देखा गया कि उसमें हड्डियां भरी हुई थीं। इतना देखते ही ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने ट्रक में बैठे एक युवक की जमकर धुनाई कर डाली, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। वहीं ग्रामीणों ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया और उसको थाने ले गए। वहीं नाराज होकर ग्रामीणों ने छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर जाम लगा दिया जिसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देते पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस भागे दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है और पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों को शक था कि गोवंश को मारकर उसकी हड्डियां इकट्ठा की गई थीं और उनको कहीं फेंकने की तैयारी की जा रही थी।
यह भी पढ़ें: अखिलेश ने नीति आयोग की रिपोर्ट पर कसा तंज, कहा- यह भाजपा सरकार की नाकामी के तमगे…
