पीलीभीत: जाम से निजात दिलाएं, वन-वे सिस्टम अपनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की। इस दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी लंबी बातचीत चली। अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं बैठक में यातायात व्यवस्था, तेज रफ्तार में दौड़ रही बाइक, पटाखा बुलेट, …

पीलीभीत, अमृत विचार। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की। इस दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी लंबी बातचीत चली। अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं बैठक में यातायात व्यवस्था, तेज रफ्तार में दौड़ रही बाइक, पटाखा बुलेट, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट, जाम से निजात आदि तमाम समस्याएं रखी गईं।

युवा व्यापारी नेता शैली शर्मा ने कहा कि हर महीने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बैठक होती है। जिसमें समस्याएं पूछी तो जाती हैं, लेकिन निवारण नहीं होता। समस्याएं दिनों दिन बढ़ रही हैं। यह भी नाराजगी जताई कि थाना स्तर से पुलिस द्वारा व्यापारियों को सूचना नहीं पहुंचाई जाती। जिसकी वजह से व्यापारी अधिकारियों की बुलाई बैठक में नहीं पहुंच पाते हैं।

ऋषभ सिंह ने कहा कि जाम की स्थिति में सुधार आ सके उसके लिए बड़े वाहनों का मार्केट में प्रवेश बंद किया जाए। वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित हो। प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की गई। खराब स्ट्रीट लाइट के सुधार का मुद्दा रखा। कहा कि जाम की समस्या से निजात दिलाने को वन-वे सिस्टम अपनाया जाए। इस मौके पर संजय गुप्ता, सनी गुप्ता, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, कपिल गुप्ता, बंटी शर्मा, सुरेश, वीरेंद्र वर्मा, दीपक गुप्ता, सचिन गुप्ता, संजीव वर्मा, संजीव गुप्ता आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: घर से बुलाकर ले गए और फिर बंधक बनाकर युवक को पीटा

 

संबंधित समाचार