बाराबंकी: गर्मी बढ़ने के साथ ही, गर्म हुआ एसी कूलर और पंखे का बाजार
बाराबंकी। मार्च महीने महीने में शुरुआत हुई भीषण गर्मी से राहत देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक बाजार के व्यापारियों ने माल का स्टॉक मंगा कर तैयारी कर ली है। बीते कई वर्षों से कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों में इस बार गर्मी में कारोबार अच्छा रहने की खासा उम्मीदें हैं। वहीं प्लास्टिक, कापर, लोहा एलुमिनियम …
बाराबंकी। मार्च महीने महीने में शुरुआत हुई भीषण गर्मी से राहत देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक बाजार के व्यापारियों ने माल का स्टॉक मंगा कर तैयारी कर ली है। बीते कई वर्षों से कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों में इस बार गर्मी में कारोबार अच्छा रहने की खासा उम्मीदें हैं।
वहीं प्लास्टिक, कापर, लोहा एलुमिनियम के दाम बढ़ जाने से इलेक्ट्रॉनिक सामान के दामों में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी बताई जा रही हैं। इस बार गर्मी ने मार्च महीने में अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस समय दिन का तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्द किया जा रहा है। धनोखर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी आलम कहना है कि पिछले साल कोरोनावायरस कारोबार गिर गया था।
इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद से माल का स्टॉक मंगा लिया गया है अभी ग्राहक कम है उम्मीद है कि गर्मी जैसे-जैसे बढ़ेगी वैसे-वैसे बाजार में ग्राहक भी बढ़ेंगे। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार एसी और फ्रिज पर लगभग ₹1000, प्रति कूलर पर ₹500 ,प्रति पंखे पर 50 से ₹100 की बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें-मुरादाबाद: सपा के एमएलसी प्रत्याशी अजय मलिक ने दाखिल किया पर्चा
