रायबरेली: ट्रक को अगवा कर लूटने का किया प्रयास, दो गिरफ्तार
रायबरेली। यात्री बनकर ट्रक में बैठे दो लोगों ने ट्रक को अगवा कर लूटने का प्रयास किया है । मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे की है। जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे अवस्थी मजरे अलावलपुर निवासी सचिन शुक्ला प्रयागराज से ट्रक में लखनऊ सीमेंट लादकर …
रायबरेली। यात्री बनकर ट्रक में बैठे दो लोगों ने ट्रक को अगवा कर लूटने का प्रयास किया है । मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे की है। जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे अवस्थी मजरे अलावलपुर निवासी सचिन शुक्ला प्रयागराज से ट्रक में लखनऊ सीमेंट लादकर जा रहा था।
मुंसीगंज बाईपास पर जैसे ही उसका ट्रक पहुंचा दो लोगों ने उसे रोक लिया और रायबरेली तक चलने के लिए सवारी बनकर बैठ गए। जैसे ही उनको बैठाकर ट्रक चालक आगे बढ़ा दोनो लोगों ने ट्रक चालक के सीने पर तमंचा लगा दिया और उसकी तलाशी लेने लगे । साथ ही उन लोगों ने ट्रक को उनके बताए मार्ग पर ले चलने को कहा । इस बीच मौका पाकर ट्रक चालक ने डायल 112 को सूचना दे दिया।
सूचना मिलते ही भदोखर पुलिस हरकत में आ गई । पुलिस ने ट्रक का पीछा करते हुए टोल प्लाजा बछरावां पहुंचकर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे पंचम सिंह निवासी दिलीप कुमार यादव पुत्र बेनीमाधव तथा द ननकू उर्फ ओमप्रकाश पुत्र रामप्रसाद निवासी बेला भेला थाना भदोखर है । ट्रक चालक की सूचना पर दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर किया गया है।
यह भी पढ़ें:-UP MLC चुनाव : एटा में नामांकन के दौरान हुआ बवाल, सपा प्रत्याशी का फाड़ा पर्चा
