रायबरेली: अज्ञात ट्रक की टक्कर से घायल महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के पूरे तोड़ी मजरे सेमरपहा गांव निवासी श्रद्धांजलि सिंह (40) अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उपचार कराने लालगंज बेहटा चौराहा …

रायबरेली। अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के पूरे तोड़ी मजरे सेमरपहा गांव निवासी श्रद्धांजलि सिंह (40) अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उपचार कराने लालगंज बेहटा चौराहा के निकट स्थित एक चिकित्सक के पास गई थी। वहां से दोनों किसी कार्यवश मेरुई गांव गए थे। वापस लौटते समय लालगंज तहसील के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसके चलते श्रद्धांजलि सड़क पर आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके पहले लोग ट्रक को पकड़ पाते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। श्रद्धांजलि को इलाज के लिए लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार सिंह तथा एसआई दिलीप राय अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा।

पढ़ें-भीमताल: किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा जेल

संबंधित समाचार