UP MLC Election: सपा व भाजपा के प्रत्याशियों ने आखिरी दिन दाखिल किया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। होली के त्यौहार के बाद जैसे ही दफ्तर खुले वैसे राजनीतिक दलों ने एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन कराना शुरू कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान पहले ही कर दिया था। जिसके बाद सोमवार को तहसील में बने नामांकन स्थल पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के …

हरदोई। होली के त्यौहार के बाद जैसे ही दफ्तर खुले वैसे राजनीतिक दलों ने एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन कराना शुरू कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान पहले ही कर दिया था। जिसके बाद सोमवार को तहसील में बने नामांकन स्थल पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक अग्रवाल ने और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रजी उद्दीन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रशासनिक व्यवस्था लचर साबित

लाव लश्कर के साथ पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी अशोक अग्रवाल के साथ हरदोई की आठों विधानसभाओं के विधायक , दोनों सांसद के अलावा पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल भी शामिल रहे। हालांकि इस नामांकन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था जरूर लचर साबित हुई।

क्योंकि जिस वक्त बीजेपी के कैंडिडेट अपने नामांकन पत्र दाखिल करने आए उस वक्त प्रस्तावक के अलावा तमाम अन्य कार्यकर्ताओं को भी नामांकन स्थल पर जाने से पुलिस नहीं रोक सकी। हालांकि नामांकन स्थल पर स्वयं डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार नामांकन पत्र स्वीकार रहे थे साथ ही भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई थी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: विद्युत पोल पर करंट आने से लाइनमैन की हुई मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार