सीतापुर: दो बाइकों की भिड़ंत में दो बच्चों, एक महिला सहित छह लोग हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। रेउस-महमूदाबाद रोड पर थाना थानगांव क्षेत्र के घेवड़ा गांव के निकट दो बाइकों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया। थाना रेउसा क्षेत्र के बमभिया गांव निवासी माता प्रसाद पुत्र राम स्नेही बाइक पर सवार …

सीतापुर। रेउस-महमूदाबाद रोड पर थाना थानगांव क्षेत्र के घेवड़ा गांव के निकट दो बाइकों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया।

थाना रेउसा क्षेत्र के बमभिया गांव निवासी माता प्रसाद पुत्र राम स्नेही बाइक पर सवार होकर बाराबंकी जिले के थाना मोहम्मपुर ख़ाला क्षेत्र के शिवराजपुर गांव अपनी बेटी राज लक्ष्मी 25 पत्नी महेश यादव की ससुराल अपनी बेटी को विदा कराने गए हुए थे। जहां से बाइक पर सवार बेटी राज लक्ष्मी, वहीं गोदी में छह माह का बच्चा रीवांश पुत्र महेश यादव, रितांश सात वर्षीय पुत्र महेश, बलराम 24 पुत्र माता प्रसाद समेत पांच लोग बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

तभी रेउसा-महमूदाबाद रोड पर घेवड़ा गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मासूम बच्चा समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें दो एम्बुलेंसों की मदद से सीएचसी रेउसा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद माता प्रसाद, रीवांश यादव, बलराम व दूसरा बाइक सवार 25 वर्षीय अज्ञात की हालत नाजुक देखते हुए रेउसा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राज लक्ष्मी व मासूम बच्चे की हालत सामान्य बनी हुई है। वहीं सीएचसी रेउसा के डॉक्टर ने बताया कि एक युवक की कोई पहचान नही हो पा रही है, उसकी हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, सौंपा नई सरकार के गठन का अनुरोध पत्र

संबंधित समाचार