गोरखपुर: भांजे के साथ शादी की जिद पर अड़ी महिला, पुलिस ने पति को दी यह सलाह
गोरखपुर। सहजनवा क्षेत्र के हरपुर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी उसके भांजे के साथ होली के एक दिन पूर्व फरार हो गयी।जिसे पुलिस बस्ती से बरामद कर थाने लाई। जहां पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी महिला द्वारा भांजे के साथ रहने की जिद ने पति के अरमानों पर पानी फेर दिया। जिससे हैरान परेशान …
गोरखपुर। सहजनवा क्षेत्र के हरपुर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी उसके भांजे के साथ होली के एक दिन पूर्व फरार हो गयी।जिसे पुलिस बस्ती से बरामद कर थाने लाई। जहां पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी महिला द्वारा भांजे के साथ रहने की जिद ने पति के अरमानों पर पानी फेर दिया। जिससे हैरान परेशान पति थाने में रोने लगा। किन्तु दोनों के वयस्क होने के चलते पुलिस ने पल्ला झाड़ते हुए पति को कोर्ट जाने की सलाह दे दिया।
जानकारी के अनुसार सहजनवां क्षेत्र के एक व्यक्ति के घर बचपन से ही उसका भांजा रहता था। उक्त व्यक्ति नौकरी के सिलसिले में ग़ैरजनपद रहता है और केवल छुट्टियों में ही घर आता था। इसी बीच उसके भांजे और पत्नी में प्रेम सम्बन्ध हो गया। जिसकी शिकायत भी पास पड़ोस के लोगों ने उससे की थी, किन्तु उसने ध्यान नहीं दिया। इसी बीच बीते शुक्रवार को उसकी पत्नी भांजे के साथ फरार हो गयी।
पति को घर आने पर जब इसकी जानकारी हुई तो उसने सहजनवां पुलिस की मदद लिया, जांच और सुरागरसी से दोनों को बस्ती से पकड़ कर सहजनवां लाया गया। जहां पंचायत के दौरान पत्नी भांजे के साथ जीवन बिताने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी जब मामी-भांजा एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने दोनों को छोड़ते हुए शिकायतकर्ता को कोर्ट जाकर मामला सुलझाने की सलाह देते हुए पल्ला झाड़ लिया।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: युवती समेत दो के शव फांसी के फंदे से लटके मिले, मचा हड़कंप
