बरेली:  विदेशों में फिर पांव पसर रहा कोरोना, शासन ने जारी किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं… शासन का मंत्र लोग भुल चुके हैं। बाहरी देशों में कोरोना ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए शासन ने भी दिशा-निर्देश जारी करने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को जूम मीटिंग कर अलर्ट जारी किया गया। स्वास्थ्य महकमे …

बरेली, अमृत विचार। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं… शासन का मंत्र लोग भुल चुके हैं। बाहरी देशों में कोरोना ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए शासन ने भी दिशा-निर्देश जारी करने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को जूम मीटिंग कर अलर्ट जारी किया गया। स्वास्थ्य महकमे को जिले में कोरोना जांचें बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं।

जनवरी में जब कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दी तो बड़ी संख्या में मरीज संक्रमित मिले थे, लेकिन वर्तमान में संक्रमित मरीजों का ग्राफ शून्य हो गया है। उधर, बाहरी देशों में कोरोना ने पलटवार किया है। इसको लेकर जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाई गई है। जिले की समस्त सीएचसी-पीएचसी के साथ ही कोरोना फ्लू कार्नर, रेलवे जंक्शन, सेटेलाइट बस अड्डा पर जांच की जाएगी। वहीं, गैर प्रदेशों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

बीते माह कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या कम होने के बाद एयरपोर्ट पर जांच बंद कर दी गई थी लेकिन अब विदेशों पर संक्रमण के नये मामले बढ़ने के बाद विभाग की ओर से दोबारा से यहां स्टेटिक टीम तैनात कर यात्रियों की कोविड जांच शुरू की जाएगी। एसीएमओ प्रशासन डा. हरपाल सिंह के अनुसार दूसरों देशों में कोरोना का प्रकोप फिर से बढ़ रहा है। इसको लेकर शासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिले में कोरोना की जांचें बढ़ाने को निर्देश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

बरेली: पुलिस ने नहीं सुनी तो महिला ने थाने में खाया जहर

संबंधित समाचार