उन्नाव में 40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्म हवाओं से लोग हुए परेशान
उन्नाव। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है मार्च माह के मध्य में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुँच गया है। बीते एक सप्ताह में 10 डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है न्यूनतम तापमान की बात की जाये तो उसमें भी इजाफा इसी अनुपात से हुआ है। जिसका नतीजा यह है लोगो …
उन्नाव। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है मार्च माह के मध्य में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुँच गया है। बीते एक सप्ताह में 10 डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है न्यूनतम तापमान की बात की जाये तो उसमें भी इजाफा इसी अनुपात से हुआ है। जिसका नतीजा यह है लोगो को दिन के साथ साथ रात में गर्मी से परेशानी होने लगी है।
गर्मी व मछरो से बचने के लिए पंखो एसी का सहारा लेने लगे है। जानकारों के मुताबिक हवा में नमी की कमी से मौसम में बदलाव होना शुरू है। गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। गर्म हवाएं दिन में चलना शुरू हो गयी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिस तरह गर्मी में इजाफा हो रहा है उससे तय है कि अप्रैल माह में गर्मी अपने पूरे सबाब में होगी।
शीतल पेय पदार्थों की दुकानें हुई गुलजार
उन्नाव। गर्मी के बढ़ते प्रकोप का असर यह है कि बाजार में शीतल पेय की दुकानें गुलजार हो गयी है। कोल्ड ड्रिंक के साथ ही गन्ने के रस के ठेलों पर भी लोग हलक तर करने के जुगाड़ में खड़े नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें: बरेली: एमएलसी चुनाव में व्यस्त अफसर, अधर में लटकीं जांचें
