मुजफ्फरनगर : खराब मौसम में फंसा राकेश टिकैत का विमान, कहा- ऐसी उड़ान की इजाजत नहीं
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का विमान खराब मौसम में फंस गया। टिकैत के साथ कई और यात्रियों की जान करीब आधे घंटे तक फंसी रही। खुद राकेश टिकैत ने ट्वीट कर इस प्रकरण के बारे में पूरी जानकारी दी। हैदराबाद से त्रिचीपल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइन न० 6E 7213 शनिवार शाम …
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का विमान खराब मौसम में फंस गया। टिकैत के साथ कई और यात्रियों की जान करीब आधे घंटे तक फंसी रही। खुद राकेश टिकैत ने ट्वीट कर इस प्रकरण के बारे में पूरी जानकारी दी।
हैदराबाद से त्रिचीपल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइन न० 6E 7213 शनिवार शाम 7:10 बजे खराब मौसम की वजह से आसमान में कलाबाजियां खाने लगी। आधा घंटे तक मेरी और मुसाफिरों की जान आफत में रही। इतनी खतरनाक उड़ान की इजाजत उचित नहीं। इसकी जांच होनी चाहिए।@PMOIndia @CIVILAVIATIONMINISTRY @MHA @ANI pic.twitter.com/TejFOJIYiU
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) March 20, 2022
शनिवार को टिकैत तमिलनाडु जा रहे थे। हैदराबाद से इंडिगो की फ्लाइट से तिरुचिपल्ली जा रहे थे। राकेश टिकैत ने ट्वीट में कर लिखा कि हैदराबाद से तिरुचिपल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई 7213 शनिवार शाम 7।10 बजे खराब मौसम की वजह से आसमान में कलाबाजियां खाने लगी। आधा घंटे तक मेरी और मुसाफिरों की जान आफत में रही। इतनी खतरनाक उड़ान की इजाजत उचित नहीं। इसकी जांच होनी चाहिए।’
