बरेली: टैक्स जमा नहीं करने पर दो पार्किंग, पेट्रोल पंप समेत पांच मार्केट सील, नगर निगम ने की 1 करोड़ की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टैक्स जमा नहीं करने वाले पेट्रेल पंप, दो पार्किंग समेत कई मार्केटों को सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों पर कोई छोटा मोटा टैक्स बकाया नहीं था। बल्कि लाखों रूपए का टैक्स इनके ऊपर बकाया …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टैक्स जमा नहीं करने वाले पेट्रेल पंप, दो पार्किंग समेत कई मार्केटों को सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों पर कोई छोटा मोटा टैक्स बकाया नहीं था। बल्कि लाखों रूपए का टैक्स इनके ऊपर बकाया था। जिसे इन्होंने काफी सालों से जमा नहीं किया था। बहरहाल अब निगम की कार्रवाई के बाद कुछ लोग टैक्स जमा करने के लिए तैयार भी हो गए हैं।

खुर्रम गौटिया का पेट्रोल पंप सील
दरअसल, मार्च के महीनें में क्लोजिंग होती है। जिसकी वजह से सभी पुराने बकाया टैक्स को इन दिनों तेजी से वसूला जाता है। नगर निगम के अधिकारियों की माने तो मंगलवार को भी जिन लोगों पर भारी टैक्स बकाया था। उनके खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम सबसे पहले खुर्रम गौटिया स्थिति पेट्रोल पंप पर पहुंची। इस पर करीब 19 लाख रुपए का टैक्स बकाया था। मगर जब मालिक टैक्स जमा नहीं कर पाया तो टीम ने उसे तत्काल सील कर दिया। हालांकि सील करने के दौरान थोड़ी नोंकझोंक भी हुई। मगर टीम उसे सील करने के बाद वापस आ गई।

दो पार्किंगों पर करीब 36 लाख बकाया
कर निर्धारण अधिकारी ललितेश कुमार सक्सेना ने बताया कि रोडवेज के सामने बनी देवा पार्किंग पर करीब 30 लाख रुपए का टैक्स बकाया था। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी उसे जमा नहीं किया गया। जिसकी वजह से उसे मंगलवार को सील कर दिया गया है। वहीं, नॉवल्टी प्लाजा के नीचे बनी पार्किंग पर भी करीब 6 लाख रुपए का टैक्स बकाया था। उसे भी सील किया गया है।

पांच मार्केट समेत 1 करोड़ की कार्रवाई
ललितेश सक्सेना ने बताया कि पेट्रोल पंप, पार्किंग समेत पांच मार्केटों को भी सील किया गया है। इन सभी पर भी लाखों का बकाया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो मंगलवार को नगर निगम ने करीब 1 करोड़ की कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि उम्मीद है कि इन सभी से निगम जल्द ही टैक्स वसूलेगा।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: मैजिक पैन प्रकरण में संविदा कर्मचारियों पर कार्रवाई के बाद मामला शांत

 

संबंधित समाचार