फिल्म ‘Gully Boy’ के रैपर ‘MC Tod Fod’ का हुआ निधन, एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। अपने शानदार रैप से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर एमसी तोड़ फोड़ उर्फी धर्मेश परमार का निधन हो गया है। एमसी तोड़ फोड़ अपने शानदार और अलग तरह के रैप के लिए जाने जाते थे। उन्होंने फिल्म गली ब्वॉय में ‘इंडिया 91’ गाने के रैप में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम किया …

मुबंई। अपने शानदार रैप से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर एमसी तोड़ फोड़ उर्फी धर्मेश परमार का निधन हो गया है। एमसी तोड़ फोड़ अपने शानदार और अलग तरह के रैप के लिए जाने जाते थे। उन्होंने फिल्म गली ब्वॉय में ‘इंडिया 91’ गाने के रैप में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम किया था।

धर्मेश परमार ने महज 24 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। एमसी तोड़ फोड़ की मौत किस कारण हुई है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। अचानक निधन से हर कोई हैरान है। एमसी तोड़ फोड़ के फैंस और करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजिल दे रहे हैं। अभिनेता रणवीर सिंह ने भी रैपर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन को शोक व्यक्त किया है।

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के इंस्टग्राम अकाउंट पर एमसी तोड़ फोड़ की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपने रैपर लुक में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने एमसी तोड़ फोड़ को टैग किया है और उनकी तस्वीर के साथ दिल टूटने वाला इमोजी शेयर कर के शोक जताया है।

एमसी तोड़ फोड़ मुंबई के स्ट्रीट रैपर में से एक थे। वह खास तौर पर गुजारी रैप के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा एमसी तोड़ फोड़ लंबे समय से कई भाषा वाले म्यूजिक ग्रुप स्वदेसी से जुड़े हुए थे। यह ग्रुप पिछले 9 सालों से काफी मशहूर है। रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ही कई अभिवनेता ने भी सोशल मीडिया पर शोक जताया है। एमसी तोड़ फोड़ ने एमसी मावली, निर्माता नाआर और राक्षस के साथ परफॉर्मे किया था। एमसी तोड़ फोड़ ने ‘द वार्ली रिवोल्ट’ जैसे कई शानदार रैप गाए थे। यही वजह थी कि एमसी तोड़ फोड़ की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा थी।

यह भी पढ़ें-Russia-Ukraine War: रूस पर दबाव बनाएगा संयुक्त राष्ट्र, 23 मार्च से शुरू होगा यूक्रेन संकट पर आपातकालीन विशेष सत्र

संबंधित समाचार