गोवा में 28 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे प्रमोद सावंत, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोवा। गोवा में एक बार फिर से प्रमोद सावंत सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 28 मार्च को होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बता दें सोमवार को गोवा में प्रमोद सावंत को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके तुरंत …

गोवा। गोवा में एक बार फिर से प्रमोद सावंत सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 28 मार्च को होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बता दें सोमवार को गोवा में प्रमोद सावंत को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके तुरंत बाद सत्तारूढ़ दल ने एमजीपी के दो विधायक और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। 14 फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा ने 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से सिर्फ एक सीट कम 20 सीटें जीती थीं।

इसे भी पढ़ें-

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- बिहार कभी पिछड़ा नहीं हो सकता

 

संबंधित समाचार