बहराइच: अनियंत्रित पिकअप ने बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल में कटी के निकट लखनऊ की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकअप वाहन ने दो बाइक सवार मित्रों को टक्कर मार दी। इलेक्ट्रानिक व्यवसाई पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हुए हैं। सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। लखनऊ मार्ग पर जरवल रोड बाजार से बेकरी …

बहराइच। जरवल में कटी के निकट लखनऊ की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकअप वाहन ने दो बाइक सवार मित्रों को टक्कर मार दी। इलेक्ट्रानिक व्यवसाई पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हुए हैं। सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

लखनऊ मार्ग पर जरवल रोड बाजार से बेकरी का सामान लाद कर पिकअप वाहन बहराइच की ओर जा रहा था। जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बे में कटी के पास वाहन पहुंची। तभी सामने से दो बाइक पर सवार चार लोग आ गए। पिकप ने दोनों बाईकों में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बाइक सवार सभी घायल जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर पीएल मौर्य ने कैसरगंज के सब्जी मंडी निवासी उज्ज्वल (25) पुत्र श्याम जी यज्ञसैनी को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता इलेक्ट्रिक वायवसाई हैं। जबकि हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुलरिया निवासी परवेज (35) पुत्र इंद्र कुमार, डाटूपुर गांव निवासी मनोज कुमार (22) कौशल और बौंडी के सिपहिया गांव निवासी पवन (25) पुत्र रामचंद्र को लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक सभी मित्र हैं। मंगलवार दोपहर में सभी टहल रहे थे। तभी हादसा हुआ है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।

पढ़ें- पीएम मोदी बुधवार को कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के विप्लवी भारत दीर्घा का करेंगे उद्घाटन

संबंधित समाचार