पीलीभीत: कानपुर से आई विवाहिता को ससुरालियों ने बंधक बनाकर पीटा
पीलीभीत, अमृत विचार। पुराने मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए विवाहिता और उसकी मां को ससुराल वालों ने घर में बंधक बनाकर मारपीट की। सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी दी गई। शोर सुनकर पड़ोसी जमा हुए और मां-बेटी को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में पति समेत …
पीलीभीत, अमृत विचार। पुराने मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए विवाहिता और उसकी मां को ससुराल वालों ने घर में बंधक बनाकर मारपीट की। सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी दी गई। शोर सुनकर पड़ोसी जमा हुए और मां-बेटी को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में पति समेत चार पर मारपीट, गाली गलौज और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
कानपुर जिले के थाना बर्रा क्षेत्र के हेमंत बिहार इलाके की निवासी अनुष्का जायसवाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 21 मार्च को वह अपनी मां सीमा जायसवाल के साथ पीलीभीत आई थी। यहां पर कमल्ले चौराहा के पास मोहल्ला सरायखाम में उनकी ससुराल है। इस बीच पति पीयूष, ननद अंजलि,सास कुसुमलता, देवर राजेश मिले और ससुराल ले गए। वहां एक कमरे में बंधक बना लिया। गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट की गई। पूर्व में ससुराल वालों पर दर्ज कराई एफआईआर में समझौता करने का दबाव बनाया।
ऐसा न करने पर धमकी दी कि सोशल मीडिया के माध्यम से बदनामी कर खुदकुशी को विवश कर देंगे। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और वह किसी तरह जान बचाकर निकली। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच कराई जा रही है।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: भाजपा नेता ने मां-बेटे को पीटा, गला दबाकर जान लेने की कोशिश
