बहराइच: मधुमक्खियों के हमले से पांच श्रमिक घायल, ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के छिटनपुरवा गांव के श्रमिक मंगलवार को गन्ने की बोआई करने जा रहे थे। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में पांच श्रमिक घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा के मजरा छिटन पुरवा …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के छिटनपुरवा गांव के श्रमिक मंगलवार को गन्ने की बोआई करने जा रहे थे। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में पांच श्रमिक घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा के मजरा छिटन पुरवा निवासी मजदूर मंगलवार को गन्ने की बुवाई करने खेत को जा रहे थे।

तभी रास्ते में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे अफरा तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में गांव निवासी दरबारी लाल (55) पुत्र अग्नू, दया शंकर यादव(45) पुत्र गुरु प्रसाद यादव, झीगूर (30)पुत्र छोटकऊ, झोथे (35) पुत्र हिताऊ और मनोरथ पर मधुमक्खियों ने झुंड में हमला कर दिया। सभी को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सैकड़ों की तादाद में उड़ रही मधुमक्खियों से ग्रामीणों दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें:-श्रीनगर में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर चलाईं गोलियां, कांस्टेबल घायल

संबंधित समाचार