महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार पर ईडी की कार्रवाई, 6.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर पटानकर से जुड़े पुष्पक ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने ठाणे स्थित निलाम्बरी अपार्टमेंट के 11 फ्लैट्स सील कर दिए हैं। ईडी के मुताबिक, इन फ्लैट्स की कीमत 6.45 करोड़ है। ईडी के मुताबिक, एजेंसीन ने पुष्पक बुलियन और समूह की …

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर पटानकर से जुड़े पुष्पक ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने ठाणे स्थित निलाम्बरी अपार्टमेंट के 11 फ्लैट्स सील कर दिए हैं। ईडी के मुताबिक, इन फ्लैट्स की कीमत 6.45 करोड़ है।

ईडी के मुताबिक, एजेंसीन ने पुष्पक बुलियन और समूह की कंपनियों के खिलाफ साल 2017 में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था और पुष्पक बुलियन की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया था।ईडी की कार्रवाई के बाद बीजेपी नेता किरिट सोमैया ने ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”सीएम उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर पटनाकर का मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला…फर्जी कंपनियां बनाकर घोटाला किया। घोटालेबाजों को छोड़ेंगे नहीं।”

ये भी पढ़ें-

RSS कार्यकर्ता की हत्या का मामला: CBI से जांच कराने की याचिका पर फैसला सुरक्षित

संबंधित समाचार