बहराइच में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दंपती को बस ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति व मासूम घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बरहाइच जिले के मोतीपुर के मटीहा मोड़ में मंगलवार को बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि पति और मासूम चोटहिल हुआ है। स्थानीय चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार हुआ है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गूढ़ निवासी किताबुन्न निशा (28) अपने पति निसार और मासूम …

बहराइच। यूपी के बरहाइच जिले के मोतीपुर के मटीहा मोड़ में मंगलवार को बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि पति और मासूम चोटहिल हुआ है। स्थानीय चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार हुआ है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गूढ़ निवासी किताबुन्न निशा (28) अपने पति निसार और मासूम के साथ बाइक से नानपारा की ओर गई थी।

मंगलवार शाम को पांच बजे बाइक सवार दंपती नानपारा लखीमपुर मार्ग पर पहुंचे। मोती पुर थाना क्षेत्र के मटिहामोड़ के पास प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जबकि पति और मासूम घायल हो गए। जिनका स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज किया गया। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि बस से हादसा हुआ है। मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: डेलापीर से सैटेलाइट आते वक्त दो लड़कियां लापता, तलाश में भटक रहे परिजन

संबंधित समाचार