हरदोई: सड़क हादसे में सास की दर्दनाक मौत, दामाद व ससुर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के बावन रोड पर दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति व दामाद दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इसका पता होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव को अपने कब्ज़े में लेकर घायल ससुर …

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के बावन रोड पर दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति व दामाद दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इसका पता होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव को अपने कब्ज़े में लेकर घायल ससुर और दामाद को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

बताते है कि लोनार थाने के जमुनिया पुरवा निवासी धनीराम अपनी पत्नी चमेली और जलुआ खेड़ा निवासी अपने दामाद रामबरन के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेने अस्पताल आ रहा था । इसी बीच रास्ते में कोतवाली शहर के बावन रोड पर समुदा भिठारी गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार ने रामबरन की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चमेली की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि धनीराम व दामाद रामबरन दोनों बुरी तरह ज़ख्मी हो गए।

इसका पता होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर हादसे में ज़ख़्मी हुए ससुर और दामाद को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज ले जाया गया है। बताया गया है होली के दिन धनीराम का गांव में झगड़ा हो गया था। जिसमें धनीराम ज़ख्मी हो गया था। उसी की दवा लेने यहां आ रहा था।धनीराम के पांच बेटियां हैं। जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। कोतवाली शहर के एसएचओ दीपक शुक्ला के मुताबिक शव का पंचनामा भरा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड: 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी, पीएम मोदी समेत ये VIP होंगे शामिल

संबंधित समाचार