लखनऊ: शोभित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बिजनौर कोतवाली अंतर्गत परवर पश्चिम गांव में गत शनिवार देर शाम पुजारी के बेटे शोभित (21) की पीट-पीट कर व गला दबाकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। दरअसल मंदिर के चबूतरे पर बैठने से मना करने के कारण ही शोभित की हत्या की गई थी। वहीं पुलिस ने …

लखनऊ। बिजनौर कोतवाली अंतर्गत परवर पश्चिम गांव में गत शनिवार देर शाम पुजारी के बेटे शोभित (21) की पीट-पीट कर व गला दबाकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। दरअसल मंदिर के चबूतरे पर बैठने से मना करने के कारण ही शोभित की हत्या की गई थी। वहीं पुलिस ने शोभित के तीन और हत्यारोपियों अमित, अरविंद और उमा को मंगलवार को गिरफ्तार किया। इस मामले में गत रविवार ही हिस्ट्रीशीटर गजोधर, रामचंद्र, वीरेंद्र और गड्डी को गिरफ्तार किया जा चुका था।

मामले की जानकारी देते हुए बिजनौर कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में पता चला है कि हत्यारोपी आए दिन मंदिर के चबूतरे पर बैठकर शराब आदि का सेवन करते थे। जिसके लिए शोभित चबूतरे पर बैठने को मना करता था। इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका था। होली के दिन भी झगड़ा हुआ था। शनिवार रात शराब के नशे में आरोपियों ने शोभित की मारपीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया।

यह भी पढ़ें:-माफियाओं को चिह्नित कर करें प्रभावी कार्रवाई : डीजीपी

संबंधित समाचार