लखनऊ: आवास विकास में फर्जीवाड़ा करने वालों के 75 लाख जब्त
लखनऊ। आवास विकास ने 21 सम्पत्तियों में फर्जीवाड़ा करने वाले जगत नारायण शुक्ला और उसके परिवार के 75 लाख रुपये जब्त कर लिये हैं। यह रकम परिषद की विभिन्न योजनाओं में भूखंड व फ्लैट के लिए जमा की थी। वाराणसी और बाराबंकी की पांच सम्पत्तियां भी जब्त की हैं। लखनऊ के वृंदावन योजना निवासी जगत …
लखनऊ। आवास विकास ने 21 सम्पत्तियों में फर्जीवाड़ा करने वाले जगत नारायण शुक्ला और उसके परिवार के 75 लाख रुपये जब्त कर लिये हैं। यह रकम परिषद की विभिन्न योजनाओं में भूखंड व फ्लैट के लिए जमा की थी। वाराणसी और बाराबंकी की पांच सम्पत्तियां भी जब्त की हैं।
लखनऊ के वृंदावन योजना निवासी जगत नारायण शुक्ला व उसके परिवार ने परिषद की वृंदावन योजना और अवध विहार योजना सहित गाजियाबाद में 21 सम्पत्तियों में फर्जीवाड़ा किया था। वह परिवार सहित फरार चल रहा है। परिषद ने सम्पत्तियों को निरस्त कर उन पर अपना कब्जा ले लिया है।
पढ़ें- बलिया: लोगों को पसंद आई द कश्मीर फाइल्स, लगाए वंदे मातरम के नारे
