देश में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,778 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,12,749 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 23,087 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी …

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,778 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,12,749 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 23,087 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से देश में 62 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,605 हो गई।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 23,087 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 826 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.26 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.36 प्रतिशत दर्ज की गई।

देश में अभी तक कुल 78.42 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,77,218 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। देश में अभी तक कुल 4,24,73,057 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 181.89 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें-

लाल किला में ‘भारत भाग्य विधाता’ नामक सांस्कृतिक महोत्सव 25 मार्च से होगा शुरू 

 


संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात