सीएम योगी के शपथ ग्रहण की तैयारियां हुईं शुरू, एयरपोर्ट से इकाना और बीजेपी कार्यालय तक होगी खास सजावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी के प्रचंड बहुमत के साथ गद्दी पर बैठने के बाद कल यानि 24 मार्च को विधायक दल की बैठक होने वाली है। खबरों की माने तो इस बैठक में सीएम योगी को ऑफिशियल विधायक दल का नेता चुना जाएगा और इसके बाद 25 मार्च को योगी लखनऊ के एकाना …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी के प्रचंड बहुमत के साथ गद्दी पर बैठने के बाद कल यानि 24 मार्च को विधायक दल की बैठक होने वाली है। खबरों की माने तो इस बैठक में सीएम योगी को ऑफिशियल विधायक दल का नेता चुना जाएगा और इसके बाद 25 मार्च को योगी लखनऊ के एकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण करेंगे, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। वहीं आज देश के गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंच रहे हैं।

इसके लिए कार्यकर्ताओं को बकायदा 12 सूत्री दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि शपथ ग्रहण समारोह वाले दिने कार्यकर्ता पूरे राज्‍य में पूजा-पाठ करें। समारोह में आने वाले कार्यकर्ताओं से अपनी गाड़ियों में पार्टी का झंडा लगाकर आने को कहा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रघुवर दास की मौजूदगी में 24 मार्च को शाम 4:00 बजे लोक भवन में विधानमंडल दल की बैठक होगी। बैठक में डिप्टी सीएम को लेकर भी कोई फैसला हो सकता है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी ने सभी विधायकों को आज लखनऊ बुलाया है।

बता दें कि शपथ ग्रहण को लेकर एयरपोर्ट से इकाना और बीजेपी कार्यालय तक विशेष रूट पर सजावट होगी। लखनऊ में 130 चौराहे सजाए जाएंगे। यूपी के चुनावी अभियान में लगे 2500 प्रवासी कार्यकर्ता बुलाए गए। बीजेपी संगठन ने बीजेपी शासित देश के 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उपमुख्यमंत्रियों को बुलावा भेजा गया है। यूपी के बड़े उद्योगपति और आईएमए को शपथ ग्रहण का बुलावा भेजा गया है।

पढ़ें- Big Breaking: हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर-दफ्तर में IT रेड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा