नीतू कपूर ने किया छोटे पर्दे पर डेब्यू, पति ऋषि कपूर के सॉन्ग पर की जबरदस्त एंट्री

नीतू कपूर ने किया छोटे पर्दे पर डेब्यू, पति ऋषि कपूर के सॉन्ग पर की जबरदस्त एंट्री

मुंबई। बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर फिल्मों के बाद अब छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दें कि वह पहली बार किसी डांसिंग रियेलिटी शो को जज करती दिखेंगी। कलर्स के शो ‘डांस दीवाने जूनियर’ का प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें नीतू कपूर कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोनजी के साथ डांस …

मुंबई। बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर फिल्मों के बाद अब छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दें कि वह पहली बार किसी डांसिंग रियेलिटी शो को जज करती दिखेंगी।

कलर्स के शो ‘डांस दीवाने जूनियर’ का प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें नीतू कपूर कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोनजी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

टीवी चैनल कलर्स ने यह प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर जारी किया हैं, जिसमें नीतू ‘बचना ए हसीनों’ गाने की धुन पर यह कहती हुई एंट्री लेती हैं कि दीवानगी दिल से होती है, उम्र से नहीं…। जिसके बाद नीतू कपूर कोरियोग्राफर मर्जी के साथ अपने बेटे रणबीर कपूर के गाने ‘बदतमीज दिल’ पर कुछ बच्चों के साथ डांस करती दिख रहीं हैं। वीडियो के साथ लिखा गया है कि शांत नहीं रह सकते, क्योंकि आ रहा है ‘डांस दीवाने जूनियर’। नन्हें डांस के सितारों के साथ होगी दीवानगी मोर, डांस हार्डकोर!

नीतू कपूर ने शो को लेकर कहा कि उन्हें इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। ये शो आने वाली पीढ़ी को अपनी प्रतिभा दिखाना का एक सुनहरा अवसर देगा।

उन्होंने कहा कि मैं ‘डांस दीवाने जूनियर’ में अपनी भूमिका को एक जिम्मेदारी के रूप में देखती हूं। मैं बच्चों को मंच पर डांस करते हुए देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। एक्ट्रेस के साथ ही उनके फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं उनको टीवी की दुनिया में देखने के लिए।

पढ़ें-Ashleigh Barty Retirement : वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी ने टेनिस को कहा अलविदा, जानिए वजह