‘Dasvi’ का Trailer आउट, जाट किरदार में नजर आए अभिषेक बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘दसवीं’ का ट्रेलर आज नेटफ्लिक्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। दोंनो एक्ट्रर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिंक शेयर किया है। 2 मिनट 42 सेकेंड का ये ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग है। फिल्म की कहानी एक ऐसे किसान जाट नेता …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘दसवीं’ का ट्रेलर आज नेटफ्लिक्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। दोंनो एक्ट्रर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिंक शेयर किया है। 2 मिनट 42 सेकेंड का ये ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग है। फिल्म की कहानी एक ऐसे किसान जाट नेता की है जो जेल में रहकर दसवीं पास करने का सपना देखता है और उसे पूरा भी करता है।
टीचर भर्ती घोटाले में फंसे सीएम गंगाराम चौधरी (अभिषेक बच्चन) को SIT की छानबीन होने तक न्यायिक हिसारत में भेजा गया है। जेल में जाने के बाद भी वह की चौड़ कम नहीं हुई है और वहां भी वह अपने उसी रुतबे और रुबाब के साथ रहने की कोशिश कर रहे हैं। गंगाराम अपने जेल में रहने तक CM की कुर्सी अपनी पत्नी को संभालने का जिम्मा देतें हैं और जेल के अंदर उनकी एक अलग ही जिंदगी शुरू होती है।
फिल्म में पुलिस अफसर ज्योति का रोल प्ले कर रही यामी गौतम, जो गंगाराम चौधरी के अक्खड़ देसी जाट रवैये से तंग आकर उन्हें अनपढ़ गवार कह देती हैं। जिसके बाद गंगाराम जेल में रहकर ही दसवीं पास करने की जिद्द पकड़ लेते हैं। फिल्म की कहानी ट्रेलर में ही खुल गई है लेकिन ‘दसवीं’ के इस पूरे सफर को देखना वाकई दिलचस्प होगा।
