बहराइच: घाघरा में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग, चार दिन बाद लौट गई टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड क्षेत्र में स्थित घाघरा नदी में एक युवक साथियों के संग घाघरा नदी में स्नान करते समय डूब गया। मछुआरे ने साथियों को बचा लिया। जबकि डूबे युवक युवक का पता न लगने पर टीम चार दिन बाद वापस लौट गई है। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के  सुरजी पुरवा करमुल्लापुर …

बहराइच। जरवल रोड क्षेत्र में स्थित घाघरा नदी में एक युवक साथियों के संग घाघरा नदी में स्नान करते समय डूब गया। मछुआरे ने साथियों को बचा लिया। जबकि डूबे युवक युवक का पता न लगने पर टीम चार दिन बाद वापस लौट गई है।

जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के  सुरजी पुरवा करमुल्लापुर गांव निवासी हर्षित सिंह पुत्र कौशल सिंह 18 मार्च को होली खेलने के बाद साथियों के संग घाघरा नदी में स्नान करने गया था। स्नान करते समय सभी डूबने लगे। मौके पर मौजूद मछुआरों ने दो लोगों को बचा लिया। जबकि हर्षित पानी में डूब गया।

सूचना पाकर जिलाधिकारी, एसडीएम और सीओ के साथ थानाध्यक्ष भी मौके पर गए। डीएम के निर्देश पर 19 मार्च को एसडीआरएफ टीम अयोध्या और एनडीआरएफ टीम बाढ़ राहत सीतापुर से आई।

ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर सभी ने नदी के निचले हिस्से तक युवक की तलाश की, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। इस पर मंगलवार शाम को दोनों टीम अपने अपने जनपद को रवाना हो गई। वहीं हर्षित की तलाश में परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

पढ़ें- गाजियाबाद: मजदूरों पर गिरी स्कूल की दीवार, तीन की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार