अमरोहा में अब तक 289 बच्चों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
अमरोहा, अमृत विचार। जिले भर में अब तक 12 से 14 साल के 289 बच्चों को सुरक्षा कवच दिया जा चुका है। इसके अलावा 15 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण भी तेजी के साथ चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि जनपद में सभी 12 से …
अमरोहा, अमृत विचार। जिले भर में अब तक 12 से 14 साल के 289 बच्चों को सुरक्षा कवच दिया जा चुका है। इसके अलावा 15 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण भी तेजी के साथ चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि जनपद में सभी 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोविड-19 कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। जनपद में 77 हजार 951 बच्चों को कोविड-19 का टीका लगाने का लक्ष्य है। जिन बच्चों के पहला टीका लग जाएगा। उसके 28 दिन के बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। जनपद में अभी तक 289 बच्चों के कोविड-19 का पहला टीका लगा कर सुरक्षा कवच दिया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि ऐसे समस्त बच्चे जिन का जन्म 15 मार्च 2010 से पहले हुआ हैं। उन सभी बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। वर्ष 2005 से 2007 के बीच जन्मे बच्चों को को-वैक्सीन लगाई जाएगी। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश है कि स्कूलों में कैंप लगाकर 12 से 14 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को कोविड-19 टीके लगाए जाएं। बताया कि लोगों के दैनिक कार्यो की व्यस्तता को देखते हुए जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से रात्रि 10 बजे तक कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है, ताकि जनपदवासियों का शत – प्रतिशत टीकाकरण हो सके।
उन्होंने बताया इसके अलावा जनपद में 76 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इसमें 12000 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों ने 85 लगवाया। 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों ने 1355 तथा 15 वर्ष के व्यक्तियों ने 300 और बूस्टर का टीका 33 ने लगवाया जिनमें जनपद में कुल 1773 लोगों ने टीका लगाया। छात्र मनोज ने बताया कि उनकी उम्र 13 वर्ष है। उन्होंने बुधवार को जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपने कोविड-19 का पहला टीका लगवाया है। वह मैं बिल्कुल स्वस्थ हैं और कोई दिक्कत नहीं है। मैं 12 से 14 वर्ष के सभी बच्चों से अपील करना चाहता हूं की कोविड-19 का टीका जरूर लगवाएं। टीकाकरण से ही कोरोना से बचा जा सकता है।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : जहरीले पदार्थ के सेवन से एक छात्र की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
