टाइगर श्रॉफ ने ‘हीरोपंती 2’ के सेट से शेयर किया स्टंट वीडियो, एक्टर ने प्रैक्टिस को लेकर कहा यह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म‘हीरोपंती 2’ के सेट से स्टंट वीडियो शेयर किया है। टाइगर ने फिल्म हीरोपंती 2 के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वह धमाकेदार स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। इस बीटीएस वीडियो को एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म‘हीरोपंती 2’ के सेट से स्टंट वीडियो शेयर किया है। टाइगर ने फिल्म हीरोपंती 2 के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वह धमाकेदार स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। इस बीटीएस वीडियो को एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर जंप लगा कर कार के बॉनट पर पहुंच जाते, लेकिन अगले ही सेकेंड में वो फिर से जंप लगा देते हैं और इसके बाद वह कार पर चढ़ जाते हैं।

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर टाइगर श्राफ ने लिखा, “ये सेट से एक छोटी से बीटीएस क्लिप है। मैंने इस शॉट के लिए ब्वॉयज के साथ मिलकर लगभग 5 मिनट अभ्यास किया था। मुझे लगता है कि मैं शूटिंग के दौरान वाले टेक में बहुत अधिक नीचे चला गया। अपनी गर्दन को तोड़ने और पीठ को जलाने के बाद मुझे लगता है कि ये कम-से-कम इसके लायक था। जल्द ही आने वाला है रोमांचक दृश्यों में से एक।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

गौरतलब है कि हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें-कोलकाता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा का स्वत: संज्ञान लिया

संबंधित समाचार