कोरोना महामारी में माता-पिता को गंवा चुके छात्रों को छात्रवृत्ति देगी सीसीएल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामगढ़/झारखंड। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की अनुषंगी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने मां-बाप गंवा देने वाले छात्रों की मदद के लिए ‘कोविड संकट छात्रवृत्ति योजना’ शुरू की है। सीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह योजना उन छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए है, जिनके माता-पिता …

रामगढ़/झारखंड। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की अनुषंगी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने मां-बाप गंवा देने वाले छात्रों की मदद के लिए ‘कोविड संकट छात्रवृत्ति योजना’ शुरू की है। सीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह योजना उन छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए है, जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 से हुई है। सीसीएल के कार्य-क्षेत्र में आने वाले ऐसे छात्रों को आर्थिक मदद देने के लिए यह योजना लाई गई है।

अधिकारी ने कहा कि सीसीएल कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत इन छात्रों को शिक्षा जारी रखने में मदद करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। सीसीएल के राजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक आलोक कुमार ने कहा कि परिचालन क्षेत्र में आने वाले 150 छात्रों को प्रतिवर्ष 20,000 से 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। सालाना आठ लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के छात्र इस छात्रवृत्ति के पात्र होंगे। 

इसे भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में आग लगने की घटना से हुई मौतों पर शोक जताया, दो लाख तक का मिलेगा मुआवजा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका