अमेठी: एमएलसी प्रत्याशी शिल्पा के पति अनिल प्रजापति पर दर्ज हुआ केस, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार ने भले ही विधानसभा चुनाव  राजनैतिक विरोध के बाद जीत लिया हो लेकिन विधान परिषद का चुनाव उनके लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। अमेठी में एक ही दिन में गायत्री प्रजापति के पुत्र अनिल प्रजापति पर दर्ज हुई दो एफआईआर इस बात का उदाहरण …

अमेठी। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार ने भले ही विधानसभा चुनाव  राजनैतिक विरोध के बाद जीत लिया हो लेकिन विधान परिषद का चुनाव उनके लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। अमेठी में एक ही दिन में गायत्री प्रजापति के पुत्र अनिल प्रजापति पर दर्ज हुई दो एफआईआर इस बात का उदाहरण है। अनिल की पत्नी शिल्पा सपा से प्रत्याशी है ऐसे में कही न कही दबाव बनाने के लिए भी कार्रवाई हो रही है।

पुलिस  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली में अनिल के खिलाफ एससी-एसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता सादीपुर निवासी केतारनाथ पासी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं पुलिस ने इनकी तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

केतारनाथ पासी का आरोप है कि सोमवार रात अनिल प्रजापति दो गाड़ियों से अपने साथियों के साथ आए थे। उसका यह भी आरोप है कि अनिल उसको सपा से एमएलसी प्रत्याशी शिल्पा के पक्ष में वोट करने के लिए एक लाख रुपए दे रहे थे। मना करने पर उन्होंने गालियां देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया व जान से मारने की धमकी तक दे डाला। केतारनाथ का कहना है कि घटना के समय मेरे साथ अंकित सिंह व भरत कुमार सिंह मौजूद थे।

इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दिया है।इसके अलावा मंगलवार  को दोपहर जगदीशपुर थाने में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर भी अनिल व सपा के दो पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

भाजपा के एम एलसी प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह  ने आरोप लगाया था कि सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए सपा जिला सचिव रामहेत यादव ने जगदीशपुर विधानसभा प्रभारी इजहार अहमद को फोन कर कहा था कि 20 बीडीसी और 20 प्रधान से बात कर लो। 50 लाख रुपए दिए जाएंगे।  इस मामले में  सीओ मुसाफिर खाना मनोज कुमार यादव  ने बताया कि  दोनो मुकदमो मे पुलिस जांच कर रही है।

पढ़ें- कोटा में फिल्म प्रदर्शन या त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन पर धारा 144 का नहीं होगा असर-सीपी जोशी

संबंधित समाचार