बुलंदशहर: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, हादसे में तीन की मौत
बुलंदशहर। जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और हादसे में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की जान चली गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने बताई यह बात पुलिस ने इस दुर्घटना के संबंध …
बुलंदशहर। जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और हादसे में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की जान चली गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।
दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने बताई यह बात
पुलिस ने इस दुर्घटना के संबंध में बताया कि, “सिकंदराबाद के रहने वाले शाकिर अपने बेटों सानिब और उजैर के साथ मंगलवार देर रात कार से मेरठ से वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गुलावठी रोड पर खगुआवास गांव के पास, उनकी कार पंक्चर होने की वजह से बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई।” उन्होंने आगे बताया कि, “रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी के परखचे उड़ गए और कार में सवार शाकिर और उनके दोनों बेटों की मौके पर ही मौत हो गई।”
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से शवों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई में लगी है।
सीओ सिकंदराबाद सुरेश कुमार ने बताया कि, गुलावठी रोड पर तेज रफ्तार सेंट्रो कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। इस घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है, पुलिस वैधानिक कार्रवाई करने में लगी है।
पढ़ें-बंगाल हिंसा मामले में राज्यपाल ने सीएम पर दोषियों को बचाने का लगाया आरोप
