रायबरेली: अनियंत्रित होकर नाले में गिरा साइकिल सवार, डूबने से हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। घर से खरीदारी करने साइकिल से जा रहा युवक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गया । जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है । शिवगढ़ थाना क्षेत्र के हसवां गांव का रहने वाला मोहित कुमार (23) पुत्र रामराज …

रायबरेली। घर से खरीदारी करने साइकिल से जा रहा युवक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गया । जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है ।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के हसवां गांव का रहने वाला मोहित कुमार (23) पुत्र रामराज रावत बुधवार को पूर्वाहन साइकिल से अपने लिए कपड़े खरीदने के लिए घर से गूढ़ा बाजार जा रहा था । रास्ते में रघुनाथखेड़ा मजरे असहन जगतपुर के पास स्थित महराजगंज ड्रेन (गंदा नाला) पर उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर नाले में चली गई। जिससे वह पानी में डूब गया । आसपास कोई नहीं था, इसलिए उसको तत्काल कोई मदद नहीं मिल पाई । परिणाम स्वरूप पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। दोपहर बाद एक बजे रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब नाले में पड़ी तो पानी में पड़ी साइकिल दिखाई दी । नाले में साइकिल देखकर लोगों को आशंका हुई ।

लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी

लोगों ने नाले के पास जाकर देखा तो थोड़ी दूर पर नाले के पानी में युवक का शव उतरा रहा था । नाले में लाश की सूचना मिलते ही वहां पर लोगों का मजमा लग गया । लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद युवक के शव को नाले से बाहर निकाला गया । मृत युवक के पिता रामराज ने कोतवाली में तहरीर दी है । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीड़ित पिता का कहना है कि उसके बेटे मोहित को अक्सर दौड़ा आता था। सुबह मोहित बिल्कुल ठीक था। साथ में खाना भी खाया था । थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की पानी में डूबने से मौत हुई है। हालांकि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है ।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग

मोहित कुमार अपने तीन बहनों से से छोटा और इकलौता भाई था। मोहित की तीनों बहनों की शादी हो चुकी थी। किंतु उसे दौड़ा आने के कारण अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। मोहित की मौत से रामराज के घर का चिराग बुझ गया है। मोहित की मां फूलमती को बेटे के लिए कलेजा पीट-पीटकर रोते देखकर सबकी आंखें भर आई। बताते हैं मोहित काफी सीधा था इसीलिए की मौत से समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक बीमारी ने बूढ़े मां बाप का आसरा छीन लिया है । जिस घर में कल तक खुशियां ही खुशियां थी , आज उस घर में मातम छाया हुआ है ।

पढ़ें-बुलंदशहर: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, हादसे में तीन की मौत

संबंधित समाचार