तमिलनाडु : नेशनल लेवल कबड्डी खिलाड़ी ने किया सुसाइड, नौकरी ना मिलने से थी परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में रहने वालीं नेशनल लेवल की कबड्डी खिलाड़ी भानुमति ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। 25 साल के भानुमति का शव उसके कमरे में लटका मिला। घटना के तुरंत बाद भानुमति के परिजन उसे लेकर अस्‍पताल पहुंचे जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में इस …

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में रहने वालीं नेशनल लेवल की कबड्डी खिलाड़ी भानुमति ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। 25 साल के भानुमति का शव उसके कमरे में लटका मिला। घटना के तुरंत बाद भानुमति के परिजन उसे लेकर अस्‍पताल पहुंचे जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में इस बात का पता चला है कि भानुमति नौकरी ना मिलने की वजह से परेशान थीं।

जानकारी के अनुसार, युवा स्पोर्ट्सपर्सन भानुमति के पिता धर्मराज सब्जी बेचते हैं और वह अपने घर में सबसे छोटी थीं। मंगलवार को भानुमति जब अपने कमरे में लटकी हुई पाई गईं, तब घर वाले उन्हें पास के ही प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भानुमति पिछले कई सालों से नौकरी की तलाश कर रही थी। लेकिन, उसे कामयाबी नहीं मिल रही थी। भानुमति नौकरी कर अपने पिता की मदद करना चाहती थी।

वहीं पुलिस ने भानुमति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। भानुमति के फोन को जब्त किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। भानुमति ने अपने जिले और राज्य के लिए स्टेट लेवल, नेशनल लेवल के लिए कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया है कि वह नौकरी ना मिलने की वजह से परेशान थीं।

ये भी पढ़ें : IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, इंडियन आर्मी को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव